1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Hamirpur Election Result 2024: हमीरपुर में अनुराग ठाकुर VS सतपाल रायजादा, कौन जीता? यहां जानें

Hamirpur Election Result 2024: हमीरपुर में अनुराग ठाकुर VS सतपाल रायजादा, कौन जीता? यहां जानें

 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:51 pm IST

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने इस सीट पर 682,692 वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल ठाकुर को 3,99,572 वोटों के अंतर से हराया था।

Hamirpur loksabha seat result- India TV Hindi
हमीरपुर लोकसभा सीट रिजल्ट Image Source : INDIA TV

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट हमीरपुर का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रण में बीजेपी से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार चौथी बार मैदान में हैं, उनके सामने कांग्रेस के सतपाल रायजादा हैं। 2019 के चुनावों में अनुराग ठाकुर ने यहां से जीत हासिल की थी और कांग्रेस के सीनियर नेता रामलाल ठाकुर को हराया था। भारत को मिली आजादी के बाद से हमीरपुर सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा की वोटिंग हुई है, जिसमें से 10 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की।

हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव और उपचुनाव की बात करें तो 8 बार से इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। तीन बार से अनुराग ठाकुर ही यहां से जीत रहे हैं, उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी तीन बार सांसद रह चुके हैं। इस बार फिर भाजपा ने सतपाल रायजादा का मुकाबला करने के लिए अनुराग ठाकुर पर भरोसा जताया है।  

2019 के चुनावी नतीजे-

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने इस सीट पर 682,692 वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल ठाकुर को 3,99,572 वोटों के अंतर से हराया था। रामलाल ठाकुर को इस चुनाव में 283,120 ही मिले थे।  

2014 के चुनावी नतीजे-

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को मोदी लहर का फायदा मिला और अनुराग ठाकुर ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर को 4,48,035 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर सिंह राणा को 3,49,632 वोट मिले थे। ठाकुर ने राणा को 98,403 वोटों के अंतर से हराया था। 2009 में भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर को हराकर जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत