1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Haryana News: खट्टर सरकार ने करप्शन और गुंडागर्दी का किया खात्मा, अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना

Haryana News: खट्टर सरकार ने करप्शन और गुंडागर्दी का किया खात्मा, अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना

 Published : Oct 27, 2022 05:58 pm IST,  Updated : Oct 27, 2022 05:58 pm IST

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अराजकता को रोका है। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर अपने ही क्षेत्र को तरजीह देने का आरोप लगाया।

Union Home Minister Amit shah(File Photo)- India TV Hindi
Union Home Minister Amit shah(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • पूर्व में मुख्यमंत्री या तो सिरसा या रोहतक का होता था: शाह
  • "खट्टर सरकार ने राज्य में करप्शन और अराजकता को रोका"

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर जमकर हमला बोला। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर अपने ही क्षेत्र को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती सरकारें करप्शन और गुंडागर्दी के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन खट्टर सरकार करप्शन नहीं होने देती, साथ ही उसने गुंडागर्दी का भी खात्मा किया है। शाह ने ‘जन उत्थान’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि खट्टर सरकार ने गत आठ साल के अपने कार्यकाल में हरियाणा को बदलने के लिए काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्राी ने कहा कि राज्य को लंबे समय के बाद एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो संपूर्ण विकास के लिए काम करता है। 

एक के शासन में गुंडागर्दी, तो दूसरे में करप्शन 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में करप्शन और अराजकता को रोका है। बीजेपी नेता ने ओम प्रकाश चौटाला नीत इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की सरकार पर भी उनका नाम लिए बिना तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘आठ साल पहले की स्थिति याद कीजिए, जब एक की सरकार बनती थी तो करप्शन बड़े पैमाने पर होता था, जबकि दूसरे के शासन में गुंडागर्दी का बोलबाला होता था।’’ शाह ने कहा, ‘‘पूर्व में मुख्यमंत्री या तो सिरसा या रोहतक का होता था, वे हरियाणा के नहीं होते थे, लेकिन खट्टर पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।’’ उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला सिरसा के हैं जबकि हुड्डा रोहतक से आते हैं। 

'खट्टर वास्तव में शिष्ट व्यक्ति'

केंद्रीय गृह मंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा,  ‘‘हुड्डा की 3डी सरकार में ‘दरबारी’, ‘दामाद (कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा का संदर्भ देते हुए) और ‘डीलर्स’ थे। बाद में, उसके स्थान पर आई भाजपा सरकार ने विकास कार्य किया।’’ अमित शाह ने कहा कि वर्तमान सीएम वास्तव में शिष्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा भी की और कहा कि वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब भाजपा को बहुमत मिला तो पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने खट्टर को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा। शाह ने खुलासा किया कि उक्त समय खट्टर ने 15 नेताओं की सूची दी थी जिन्हें उनकी जगह मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। 

ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का किया शिलान्यास 

अमित शाह ने परीदाबाद में करीब 6,629 करोड़ रुपये की लागत की ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास और तीन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने 5,618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। शाह ने सोनीपत के बरही में 590 करोड़ रुपये के रेल कोच नवीनीकरण कारखाने और रोहतक में 315.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देश के पहले सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने 106 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हरियाणा पुलिस निवास परिसर, भोंडसी का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया। 

इस दौरान कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत