1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी और उद्धव का बहिष्कार करें हिंदू वोटर्स', ऐसा क्यों बोले रामदास आठवले?

'राहुल गांधी और उद्धव का बहिष्कार करें हिंदू वोटर्स', ऐसा क्यों बोले रामदास आठवले?

 Published : Feb 26, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 06:26 pm IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला किया है। आठवले ने कहा है कि हिंदू वोटर्स को इन दोनों नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए।

राहुल और उद्धव पर भड़के आठवले।- India TV Hindi
राहुल और उद्धव पर भड़के आठवले। Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। आठवले ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है। रामदास आठवले ने आगे ये भी कहा है कि हिंदू मतदाताओं को उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी का बहिष्कार करना चाहिए।

उनका बहिष्कार करना चाहिए- रामदास आठवले

भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- ‘‘ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग नहीं लिया। ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है। हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’

 वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं- रामदास आठवले

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा- "लोगों की भावनाओं को देखते हुए उन्हें महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था। वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए। मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’ रामदास आठवले ने कहा कि बीते साल नवंबर महीने में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिंदू मतदाताओं ने इन नेताओं को सबक सिखाया है।

अब तक कितने लोगों ने स्नान किया?

बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक भारत समेत दुनियाभर के 66 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को हुई थी। वहीं, इसका समापन आगामी 26 फरवरी 2025 को होगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- वह शराब घोटाले के सरगना हैं

'राहुल गांधी और उद्धव का बहिष्कार करें हिंदू वोटर्स', ऐसा क्यों बोले रामदास आठवले?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत