1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं', राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?

'मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं', राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 12, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 07:58 pm IST

बीते 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गांधी द्वारा दिया गया भाषण अब सामने आया है। इस बैठक में राहुल गांधी ने अपने सहयोगी दलों पर भ्रम में रहने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi in INDIA Alliance Meeting- India TV Hindi
राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक की बैठक में कही बड़ी बात। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी गुट के सामने चुनौतियों के बारे में बात की है। उन्होंने इस दौरान अपनी सहयोगी पार्टियों जैसे समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राजद आदि पर भी निशाना साधा है और उनके ऊपर भ्रम में रहने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने बैठक के दौरान ये भी कहा है कि उनका काम भगवान शिव की तरह विष पीने का है।

कांग्रेस पार्टी अन्य दलों से अलग- राहुल

INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने सहयोगी दलों से कहा- "आज कांग्रेस पार्टी के बारे में जो बातें कही गईं, उनका जवाब देना मेरा काम नहीं है। मेरा काम तो शैव परंपरा की तरह सब कुछ पी जाना है। नीलकंठ (शिव) का विचार, जो सारा विष पी जाते हैं। आप और जो कुछ भी कहना चाहें, मुझ पर या कांग्रेस पार्टी पर जो भी आलोचना करना चाहें, हम उसे स्वीकार करेंगे, और खुशी-खुशी, चेहरे पर मुस्कान के साथ स्वीकार करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी भूमिका अलग है। हमारी भूमिका आप सभी को प्यार और स्नेह के साथ एक साथ लाना है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन भारत की अन्य सभी पार्टियों से मूल रूप से अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पार्टी एक प्रतिरोध आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, जब आधुनिक भारत का अस्तित्व ही नहीं था।"

SP, TMC, RJD, वगैरह भ्रम में हैं- राहुल

राहुल गांधी ने कहा- "मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि इस समूह में एक भ्रम है। भ्रम यह है कि आप- SP, TMC, RJD, वगैरह, मानते हैं कि जिन राजनीतिक तरीकों का आपने अब तक इस्तेमाल किया है, वे आगे भी काम करेंगे। वे तरीके तभी काम करते थे जब भारतीय राज्य उन्हें काम करने के लिए निष्पक्ष माहौल देता था। वह माहौल अब नहीं रहा।" राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा पर संस्थाओं पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आगे कहा- TMC में मेरे कई दोस्त हैं। उन्हें यकीन था कि वे चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। मैं उनसे कहता रहा: आप ख्याली दुनिया में जी रहे हैं। और फिर भी कई लोग अभी भी यकीन नहीं कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के जाने की वजह कांग्रेस नहीं- राहुल

राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की बैठक में सहयोगी दलों से कहा- "मुझे आपसे लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर मैं अचानक उठकर कहूं कि मैं आपसे लड़ने जा रहा हूं, तो मैं पागल ही कहलाऊंगा- क्योंकि आप हमारे सहयोगी हैं, आप हमारे दोस्त हैं, आप वे लोग हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं। हम 2024 का चुनाव हारे नहीं थे। आप पूछते हैं कि नीतीश जी क्यों चले गए, तो इसकी वजह मैं नहीं था, न ही कांग्रेस थी। आखिर में, मुझे लगता है कि हमारी बातचीत में अक्सर निराशा की झलक दिखती है। लोग सोचते हैं: हे भगवान, हम BJP को कैसे हराएंगे? मैं आपको बता दूं, अगर हम एकजुट होकर उनका मुकाबला करें तो उन्हें हराना आसान है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किलें, बोस्टन में भगवान राम को लेकर दिए बयान पर कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश किया रद्द

राहुल गांधी ने 18 साल के सार्थक की जमकर की तारीफ, बोले- "ये तो CBI से भी तेज निकला", सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत