1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडी गठबंधन की बैठक: मल्लिकार्जुन खरगे बने अध्यक्ष, ममता से चर्चा के बाद होगा संयोजक का ऐलान

इंडी गठबंधन की बैठक: मल्लिकार्जुन खरगे बने अध्यक्ष, ममता से चर्चा के बाद होगा संयोजक का ऐलान

 Reported By: Nitish Chandra,  Vijai Laxmi Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 13, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 02:17 pm IST

INDI गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया है। हालांकि नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया है और कहा है कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है।

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे बने इंडी अलायंस के अध्यक्ष Image Source : PTI

नई दिल्ली: INDI गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद का फैसला किया जाएगा। बता दें कि इंडी गठबंधन की बैठक में 10 पार्टियां शामिल हुई हैं। 

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

नीतीश ने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस से ही संयोजक बनना चाहिए। गौरतलब है कि आज INDI अलायंस की वर्चुअल बैठक हो रही है। इस बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद हैं। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। बता दें कि बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 

‘कोरल’ सांप की नई प्रजाति का पता लगा, इस यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों को मिली सफलता 

यूपी: लखनऊ में पति ने 11 सेकंड में पत्नी पर 19 बार चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत