1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ से लेकर शिवराज और सिंधिया तक, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया योग दिवस

राजनाथ से लेकर शिवराज और सिंधिया तक, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया योग दिवस

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 21, 2024 08:35 am IST,  Updated : Jun 21, 2024 11:02 am IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के सभी बड़े नेताओं ने योग किया। पीएम मोदी इसके लिए कश्मीर पहुंचे तो नितिन गडकरी ने अपने गृह नगर नागपुर में योग किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और राजनाथ सिंह ने भी योग किया।

Rajnath Singh Shivraj Singh- India TV Hindi
योग करते हुए शिवराज सिंह और राजनाथ सिंह Image Source : ANI

भारतीय नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी लगन और निष्ठा के साथ मनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज तक सभी नेताओं ने इस अवसर पर योग किया। पीएम मोदी इसके लिए कश्मीर पहुंचे तो नितिन गडकरी ने अपने गृह नगर नागपुर में योग किया। संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 5 लाख लोग शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए एक दशक हो चुका है। 100 से ज्यादा देशों में लोग योग करते हैं और अपनी सेहत सुधार चुके हैं। 

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सेंटर, श्रीनगर में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग के विस्तार ने उसके बारे में बनी धारणा को तोड़ दिया। अब दुनिया भर से लोग योग सीखने के लिए भारत आते हैं। कई लोग योग के निजी ट्रेनर भी रखते हैं। इससे देश के युवाओं के पास रोजगार की नई संभावनाएं हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में और नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया।

राजनाथ सिंह ने मथुरा में सैनिकों और सेना के अन्य अधिकारियों के साथ योग किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में योग करने के बाद कहा, "योग भारत की आध्यात्मिक क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण योग को विश्व में विशेष स्थान दिलाने का था और हर वर्ष इस दिन, विश्व भर में योग मनाया जाता है।"

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने योग करने के बाद कहा, "यह एक प्रेरणा है, जिसने दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता पैदा की है। आज, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे राजदूत और विदेश मंत्रालय के सहकर्मी योग सत्र में हमारे साथ शामिल हुए। हमने पिछले 10 वर्षों में एक लंबा सफर तय किया है। हम देख सकते हैं कि योग ने दुनिया में कितनी खुशहाली और खुशहाली लाई है।"

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में योग किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में योग किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग करने के बाद कहा कि कश्मीर में योग करके पीएम मोदी संदेश दे रहे हैं। योग सबको शांति के रास्ते पर चलना सिखाता है।

हेमा मालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में योग किया।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग किया।

असम के तिनुष्का में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी योगा किया। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर में योगा किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बीएसएफ जवानों के साथ बानसकांठा में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर योग किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी योगा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत