रांची: झारखंड में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला है। हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इस बीच लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पूछताछ के बीच हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता पोस्ट कर लिखा- हार मांगूंगा नहीं
हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप करने के लिए एक मेडिकल टीम ईडी कार्यालय पहुंची।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। यह ऐलान आदिवासी मूलवासी संगठन की ओर से किया गया है।
ईडी के समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कल सुबह 10.30 बजे इस मामले पर सुनवाई होगी
हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। इससे पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब राजभवन से निकल चुके हैं। उन्हें ईडी दफ्तर में ले जाया जाएगा जहां उनसे ईडी की टीम एक बार फिर से पूछताछ करेगी।
चंपई सोरेन राज्यपाल से मिले और 43 विधायकों को समर्थन पत्र देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। गवर्नर ने फिलहाल यह नहीं बताया कि वे चंपई सोरेन को कब सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे।
झारखंड के मंत्री और जेएमएम नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हमने अपना नेता चुन लिया है, चंपई सोरेन हमारे सीएम होंगे।
हेमंत सोरेन ईडी अधिकारियों की मौजूदगी के बीच राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। JMM सांसद महुआ मांझी ने कहा, " अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे...हमारे पास पर्याप्त संख्या है...''
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक में चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी से पूछताछ के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में चम्पई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह दावा किया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं है। हेमंत सोरेन से कोयला घोटाले में भी आज की गई थी पूछताछ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक थोड़ी देर बाद राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल ने उन्हें रात में 9..50 बजे का समय दिया है।
रांची में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है।
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा- लगता है ईडी के डर के मारे इतना भयभीत हो गए हैं कि कुछ पढ़ नहीं पा रहे हैं या फिर याद ही नहीं आ रहा कि वे कहां से विधायक हैं।
रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास के परिसर में दो मिनी बसें दाखिल हुईं। ईडी अधिकारियों की एक टीम जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस एफआईआर में ईडी अधिकारियों पर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
संपादक की पसंद