1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कपिल सिब्बल अच्छे वकील लेकिन कांग्रेस के अच्छे नेता नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

कपिल सिब्बल अच्छे वकील लेकिन कांग्रेस के अच्छे नेता नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2022 12:41 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 12:41 pm IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कपिल सिब्बल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार को पार्टी का नेतृत्व अब किसी और को सौंप देना चाहिए। 

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
Mallikarjun Kharge Image Source : PTI

Highlights

  • कपिल सिब्बल कभी भी पार्टी के काम से गांवों में नहीं गए-खड़गे
  • सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता- खड़गे

नयी दिल्ली:  पांच राज्यों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के अंदर खलबली मची हुई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया वहीं अब पार्टी के अंदर बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कपिल सिब्बल पर पलटवार करते हुए कहा है कि कपिल सिब्बल एक अच्छे वकील हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस के अच्छे नेता नहीं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कपिल सिब्बल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार को पार्टी का नेतृत्व अब किसी और को सौंप देना चाहिए। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कपिल सिब्बल कभी भी पार्टी के काम से गांवों में नहीं गए। वे लगातार पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। मल्किार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत