1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रिश्वत मामले में कर्नाटक के BJP MLA मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार, घर से मिला था नोटो का अंबार

रिश्वत मामले में कर्नाटक के BJP MLA मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार, घर से मिला था नोटो का अंबार

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 27, 2023 08:14 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 08:25 pm IST

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को रिश्वत मामले में तुमकुरु में क्याथासंद्रा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है, उनके घर से रिश्वत के सात करोड़ रुपये बरामद हुए थे और कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

BJP MLA arrested in bribery case- India TV Hindi
रिश्वत मामले में बीजेपी विधायक गिरफ्तार Image Source : ANI

कर्नाटक: भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को रिश्वत मामले में तुमकुरु में क्याथासंद्रा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है, उनके घर से रिश्वत के सात करोड़ रुपये बरामद हुए थे और कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। बता दें कि बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो मार्च को रंगे हाथ पकड़ा था।  कहा जा रहा है कि विधायक के बेटे प्रशांत मदल केएसडीएल कार्यालय में अपने पिता की तरफ से रिश्वत की रकम ले रहे थे और लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 

इसके बाद विरुपक्षप्पा के आवास पर छापेमारी की गई जहां से 7 करोड़ से अधिक की नकदी मिली थी जिसे जब्त कर लिया गया था। बेटे की गिरफ्तारी के बाद विरुपक्षप्पा ने केएसडीएल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के मुख्य लेखा अधिकारी हैं। मामले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस ने कहा था कि ये रिश्वत कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड को कच्चे माल की आपूर्ति के लिए एक टेंडर हासिल करने के लिए ली गई थी। 

विधायक विरुक्षप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें विपक्षी पार्टियों की तरफ से फंसाया जा रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया कि उनका बेटा भी निर्दोष था। उन्होंने दावा किया कि किसी ने उनके बेटे के कार्यालय में साजिश के तहत पैसा भेजा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत