1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मंत्री बनने की दौड़ या बगावत? कर्नाटक के 40 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला, हाईकमान से करेंगे मुलाकात

मंत्री बनने की दौड़ या बगावत? कर्नाटक के 40 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला, हाईकमान से करेंगे मुलाकात

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 13, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 02:31 pm IST

कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान अभी खत्म नहीं हुई थी कि इस बीच एक और नए मुद्दे ने सबका ध्यान खींच लिया। अब पार्टी के कई विधायकों ने दिल्ली में अपना डेरा डाल लिया है।

karnataka congress mla- India TV Hindi
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। Image Source : X- ANI

कर्नाटक कांग्रेस में आपसी घमासान मचा है। कैबिनेट फेरबदल की मांग कर रहे 40 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। कांग्रेस के ये विधायक पार्टी हाईकमान से मिलकर मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए चेहरों को मौका देने की मांग करेंगे। इनमें तीन से ज्यादा बार विधायक बन चुके करीब 40 विधायकों की मांग है कि मौजूदा मंत्रियों को लगभग तीन साल का समय मिल चुका है, इसलिए अब सीनियर विधायकों को मौका दिया जाए।

कम से कम 5 नए विधायकों को मंत्री बनाने की मांग

सीनियर विधायकों के साथ ही पहली बार चुने गए 38 कांग्रेस विधायक भी एक्टिव हो गए हैं। नए विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर कम से कम 5 नए विधायकों को मंत्री बनाने की मांग की है।

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

सूत्रों के मुताबिक 4 मई को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों के बाद और मानसून सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी काफी संख्या में मंत्रिमंडल से मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है। दरअसल, अभी कर्नाटक में 34 मंत्री है, इसमें कई लोगों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी और साथ ही कई विधायक काफी लंबे समय से मंत्री है। ऐसे में सरकार में नए चेहरों को जगह देकर कोशिश की जाएगी कि सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को कम किया जाए।

इसी वजह से कांग्रेस विधायक एक्टिव हो गए हैं। इनका कहना है कि वो सीएम बदलने या नहीं बदलने की मांग नहीं कर रहे बल्कि यह मांग कर रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार हो और उन्हें मौका मिले।

यह भी पढ़ें-

पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती

बिहार में सियासी हलचल तेज, कल इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, 15 अप्रैल को नए सीएम का शपथ ग्रहण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत