1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'देखते रहिए, POK के टुकड़े होने वाले हैं', तेलंगाना सीएम के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह का जवाब

'देखते रहिए, POK के टुकड़े होने वाले हैं', तेलंगाना सीएम के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह का जवाब

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 01, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 01:45 pm IST

रेवंत रेड्डी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता। इसके जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ही पीओके पाकिस्तान को दिया था और बीजेपी इसे वापस लेकर रहेगी।

Brij bhushan sharan singh and Revanth reddy- India TV Hindi
बृजभूषण शरण सिंह और रेवंत रेड्डी Image Source : PTI

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देखते रहित पीओके के टुकड़े होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को करारा जवाब दिया है। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।

पीओके पर क्या बोले?

रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा "पीओके किसने दिया? तुष्टिकरण की राजनीति किसने शुरू की? किसके शासन में इस देश का बंटवारा हुआ? कांग्रेस के शासन में। कांग्रेस पीओके वापस नहीं ले सकती। भाजपा पीओके वापस लेगी। देखते रहिए, पीओके के टुकड़े होने वाले हैं।" 

राहुल के प्रधानमंत्री बनने पर क्या बोले?

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा "राहुल गांधी कभी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्योंकि उनका विजन अभी तक स्पष्ट नहीं है। वह कठपुतली हैं। उनकी विचारधारा 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' से मिलती है। वह पाकिस्तान को खुश करने के लिए बयान देते हैं। अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन भी गए तो वह निश्चित रूप से इस देश को बेच देंगे।"

रेवंत रेड्डी ने क्या कहा था?

29 मई को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी ने कहा था कि पीएम मोदी को यह बताना चाहिए कि पाकिस्तान ने भारत के कितने राफेल मार गिराए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा के बावजूद पीएम मोदी पाकिस्तान से कश्मीर नहीं ले सके। वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग नहीं कर सके। इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए रेड्डी ने कहा था कि तब भी अमेरिका ने दबाव बनाया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करने के बाद ही दम लिया। रेवंत रेड्डी के अलावा भी कांग्रेस और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने संसद के विशेष सत्र की मांग की है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा था कि सरकार को विशेष सत्र बुलाना चाहिए, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवाल पूछे जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कारगिल की तरह ऑपरेशन सिंदूर की भी जांच कराने की मांग की थी। (इनपुट- एएनआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत