1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विधायक पर लगा था रेप का आरोप, अब कांग्रेस ने पार्टी से कर दिया निष्काषित, जानें पूरा मामला

विधायक पर लगा था रेप का आरोप, अब कांग्रेस ने पार्टी से कर दिया निष्काषित, जानें पूरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 04, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 05:28 pm IST

केरल के पलक्कड से विधायक राहुल ममकूटाथिल पर रेप का आरोप लगा है। अब कांग्रेस राहुल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

congress mla Kerala Congress Rahul Mamkootathil - India TV Hindi
पलक्कड से विधायक राहुल ममकूटाथिल पर रेप का आरोप। Image Source : FREEPIK/FACEBOOK (RAHUL MAMKOOTATHIL)

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने गुरुवार को रेप के आरोपी और केरल के पल्लक्कड से विधायक राहुल ममकूटाथिल को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। बता दें कि MLA राहुल पर रेप के आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड किया था लेकिन आज जब उनकी एंटीसिपेटरी बेल की अर्जी कोर्ट में खारिज हो गई उसके बाद पार्टी ने उन्हें प्राइमरी मेंबरशिप से भी निकाल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच की है और फैसला किया है कि राहुल अब संगठन में नहीं रह सकते।

क्या है पूरा मामला?

विधायक राहुल ममकूटाथिल पर महिला से रेप करने और गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। बता दें कि इस मामले में पीड़िता महिला ने हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी शिकायत सौंपी थी। इसके बाद पुलिस ने विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में तिरुवनंतपुरम की एक कोर्ट ने गुरुवार को विधायक राहुल ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

एक्ट्रेस ने भी किया था बड़ा खुलासा

इसी साल अगस्त में कुछ महिलाओं की ओर से लगाये गए यौन दुराचार के आरोपों के बाद विधायक राहुल ममकूटाथिल को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सस्पेंड कर दिया गया था। MLA के खिलाफ आरोप सबसे पहले तब सामने आए जब एक्ट्रेस रिनी एन जॉर्ज ने एक "युवा जाने-माने नेता" पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजने और होटल के कमरे में बुलाने का आरोप लगाया।

हालांकि, एक्ट्रेस ने नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन BJP और CPI(M) के नेताओं ने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस MLA राहुल की बात कर रही थीं। जॉर्ज के बाद, कई और महिलाओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर MLA एक महिला से उसके पेट में पल रहे बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए कह रहे थे, और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के निलंबित विधायक पर लगा महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

'शादी में जा रहा हूं' कहकर दिल्ली रवाना हुए शिवकुमार, सिद्धारमैया बोले- 'बुलावा आएगा तो जाऊंगा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत