1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा और हरियाणा के राज्यपाल, लद्दाख के LG बदले गए, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट

गोवा और हरियाणा के राज्यपाल, लद्दाख के LG बदले गए, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 14, 2025 02:27 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 03:05 pm IST

राष्ट्रपति मूर्मू ने गोवा, हरियाणा और लद्दाख के राज्यपाल और उपराज्यपाल के पद पर नई नियुक्तियां की हैं। आइए जानते हैं कौन से नेता बने हैं नए राज्यपाल और उपराज्यपाल।

PRESIDENT APPOINTS NEW GOVERNORS IN GOA HARYANA AND LADDAKH- India TV Hindi
राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल बदले। Image Source : PTI

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। सोमवार 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है।

कौन बने नए राज्यपाल और उपराज्यपाल?

राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि भारत की राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भारत की राष्ट्रपति ने निम्नलिखित राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्तियां भी की हैं-:

(i) प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iii) कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • अशोक गजपति राजू- वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पीएस श्रीधरन पिल्लई के स्थान पर गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
  • प्रो आशिम कुमार घोष प्रतिष्ठित शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक हैं। उन्हें बंडारू दत्तात्रेय की जगह हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु फ्लाइओवर उद्घाटन विवाद: नीतिन गडकरी बोले- 'हमने 2 लेटर भेजे, केंद्र सरकार ने हर प्रोटोकॉल का पालन किया'

कांग्रेस विधायक ने की नितिन गडकरी को पीएम बनाने की मांग, कहा- 'वह देश को विकसित करने की सोच रखते हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत