1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election 2024: बीकानेर में क्या लगातार 5वीं बार खिलेगा 'कमल'? जानिए पुराने आंकड़े

Lok Sabha Election 2024: बीकानेर में क्या लगातार 5वीं बार खिलेगा 'कमल'? जानिए पुराने आंकड़े

 Published : Feb 27, 2024 01:05 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 04:19 pm IST

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। यह सीट बीजेपी के खाते में कई सालों से है।

बीकानेर लोकसभा चुनाव - India TV Hindi
बीकानेर लोकसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

बीकानेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटें आती हैं। यह सीट पर भी प्रदेश के लोगों की निगाहें रहती हैं। यहां पर बीकानेर का किला, जूनागढ़ का किला, लालगढ़ महल, लक्ष्मी निवास महल और वैष्णव व जैन मंदिर काफी प्रसिद्ध है। राजस्थान बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। वे यहां से लगातार तीन बार सांसद बन चुके हैं। संभव है उन्हें एक बार फिर से चुनाव लड़ने का मौका मिले।

2019 में कितने थे मतदाता

बीकानेर एससी वर्ग के आरक्षित सीट है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 49 हजार से ज्यादा मतदाता थे।  इनमें से 978122 पुरुष मतदाता और 873490 महिला वोटर थे। इस साल होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नए वोटरों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। अभी फाइनल मतदाताओं की लिस्ट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि इस बार करीब 19 लाख से ज्यादा लोग मतदान दे सकते हैं। इस इलाके में दलित मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा गुर्जर, ब्राह्राण, ठाकुर समेत अन्य जातियां भी हैं। 

2019 में कौन जीता था चुनाव

साल 2019 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को दो लाख 64 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। बीजेपी को 59 प्रतिशत लोगों ने वोट किया था। बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल को 657743 तो कांग्रेस को 393662 वोट मिलेंगी। 

2009-2014 में कौन जीता था चुनाव

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सीनियर नेता अर्जुन राम मेघवाल को टिकट दिया था। मेघवाल ने कांग्रेस के शंकर पन्नू को 308079 वोटों से हराया था। बीजेपी को 2014 में 58.45 फीसदी वोट मिले थे। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के रेवत राम पंवार 19575 वोटों से हराया था।

साल 2014-2019 में कब हुए थे चुनाव?

बीकानेर संसदीय क्षेत्र में 2019 में लोकसभा चुनाव 6 मई को हुए थे। जबकि 2014 में यहां पर लोकसभा चुनाव 17 अप्रैल को हुआ था।

2014-19 में कब जारी हुए थे रिजल्ट

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 मई को हुई थी। बीकानेर संसदीय क्षेत्र में भी इसी दिन चुनाव के नतीजे आ गए थे। वहीं, 2014 में  16 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत