1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, कोलकाता HC से इस्तीफा देने वाले जज को भी मिला टिकट, देखें पूरी List

भाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी, कोलकाता HC से इस्तीफा देने वाले जज को भी मिला टिकट, देखें पूरी List

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 24, 2024 09:04 pm IST,  Updated : Mar 24, 2024 10:43 pm IST

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कोलकाता हाई कोर्ट से इस्तीफा देने वाले जज को भी टिकट मिला है। देखें पूरी लिस्ट-

bjp 5th list- India TV Hindi
इस्तीफा देने वाले जज को भी मिला टिकट Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अभिनेत्री कंगना रनौत को भी बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। चंद्रपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगुंटीवार के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा यहां से जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि कोलकाता हाई कोर्ट से कुछ दिनों पहले इस्तीफा देने वाले न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को भी भाजपा का लोकसभा टिकट मिला है।

बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटा, पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल को टिकट दिया गया है। पुरी से संबित पात्रा को टिकट मिला है। वायनाड से राहुल गांधी से मुकाबला करने के लिए सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है।

पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह को टिकट दिया गया है। उजियारपुर से नित्यानंद को टिकट दिया गया है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को मेरठ-हापड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे धर्मेंद्र प्रधान। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी बीजेपी ने टिकट दिया है।

andhra bihar
Image Source : ANIभाजपा की लिस्ट

बीजेपी ने गुजरात में 6 और नामों की घोषणा की है

1. जूनागढ़ - राजेश चुडासमा 

2. हरि पटेल- मेहसाणा 
3. साबरकांठा- शभना बेन बरिया 
4. वडोदरा- डॉ. हेमांग जिशी 
5. अमरेली - भरत भाई सुतारिया 
6. सुरेंद्रनगर - चंदूभाई शियोहोरा 

भाजपा ने वडोदरा और साबरकांठा के उम्मीदवारों को बदल दिया गया है और उनका नाम फिर से घोषित किया गया है। जिन प्रतियोगियों के नाम पहले घोषित किए गए थे, उन्होंने आज सुबह नाम वापस ले लिए थे।

bjp list1
Image Source : ANIभाजपा की लिस्ट

नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे.
गिरिराज सिंह बेगुसराय से.
पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद.

bjp list2
Image Source : ANIभाजपा की पांचवीं लिस्ट जारी

मंडी से कंगना रनौत.
कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल.
दुमका से सीता सोरेन.
बेलगाम से जगदीश शेट्टार
चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन
संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान.
बालासोर से प्रताप सारंगी.
पुरी से संबित पात्रा.
भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी।
मेरठ से अरुण गोविल

bjp list
Image Source : ANIभाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

-पीलीभीत से जितिन प्रसाद
सुल्तानपुर से मेनका गांधी.
दार्जिलिंग से राजू बिस्ता
तमलुक से न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय
बर्धमान-दुर्गापुर से दिलीप घोष 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत