1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल जैसा होने वाला है भाजपा का हाल', भड़क उठे नवीन पटनायक

'कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल जैसा होने वाला है भाजपा का हाल', भड़क उठे नवीन पटनायक

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 29, 2024 07:17 am IST,  Updated : May 29, 2024 08:24 am IST

ओडिशा में भाजपा लगातार जीत का दावा कर रही है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चार जून के बाद नवीन पटनायक पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। अब पटनायक ने भी पलटवार किया है।

भाजपा पर नवीन पटनायक का निशाना।- India TV Hindi
भाजपा पर नवीन पटनायक का निशाना। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव का भी आयोजन किया जा रहा है। इस चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और भाजपा आमने-सामने हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव में बंपर जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, अब भाजपा के इस दावे पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पलटवार किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे नवीन- अमित शाह

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने चार जून के बाद नवीन पटनायक के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा 147 सदस्यों वाली  विधानसभा में 75 से अधिक सीट हासिल करगी और ओडिशा में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमित शाह ने ये भी दावा किया था कि राज्य की 21 लोकसभा सीट में से भाजपा 17 पर जीत दर्ज करेगी।

नवीन पटनायक ने किया पलटवार

अब नवीन पटनायक ने अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ओडिशा में वही हाल होगा जो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हुआ था। पटनायक ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा- "भाजपा ने कहा था कि वे कर्नाटक में सरकार बनाएंगे, लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने तेलंगाना के लिए भी यही कहा और असफल रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी यही कहा और असफल हुए। मुझे विश्वास है कि ओडिशा में इस चुनाव में भी उनकी वही प्रतिष्ठा बनी रहेगी।"

पीएम मोदी क्या बोले?

पीएम मोदी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ओडिशा में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा- "ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है। मैंने कहा है कि वर्तमान ओडिशा सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है और 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेंगे।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: गर्मी से बेहाल हुए राहुल गांधी, मंच पर भाषण देते समय बोतल से सिर पर डाला पानी, कही ये बात

मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के लिए किया सेल्फ गोल! चीनी हमले को लेकर कही ये बात, फिर मांगी माफी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत