Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटियों का किया जिक्र, जानें डिटेल्स

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटियों का किया जिक्र, जानें डिटेल्स

Reported By : Vijai Laxmi Written By : Rituraj Tripathi Published : Apr 05, 2024 11:51 am IST, Updated : Apr 05, 2024 03:00 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है।

Congress- India TV Hindi
Image Source : ANI कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जारी किया। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र किया गया है।

क्या हैं कांग्रेस के 5 न्याय?

  1. श्रमिक न्याय 
  2. युवा न्याय
  3. नारी न्याय
  4. किसान न्याय
  5. हिस्सेदारी न्याय

घोषणापत्र में किन गारंटियों की बात?

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जाति जनगणना, OPS, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये, मुफ्त इलाज, अस्पताल, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी क्या है?

  1. 30 लाख युवाओं को नौकरी 
  2. पेपर लीक से मुक्ति 
  3. हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप
  4. 5 हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड 
  5. अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू

कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  1. केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण मिलेगा
  2. गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिया जाएगा
  3. कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा
  4. हर पंचायत में एक अधिकार सहेली होगी
  5. आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी मिलेगी

कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  1. किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटाई जाएगी
  2. कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग बनाया जाएगा
  3. किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी होगी
  4. फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर होगा
  5. स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी होगी

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  1. 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी मिलेगी
  2. मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद होगी
  3. शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी होगी 
  4. दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू होगा 
  5. असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा होगा

कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  1. SC/ST/OBC को पूरा हक दिया जाएगा
  2. जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट होगा
  3. वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला होगा
  4. संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे होगा
  5. समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती होगी

चिदंबरम और खरगे ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सरकार बनी तो आरक्षण की 50 फीसदी सीमा खत्म करेंगे। जातीय जनगणना करवाएंगे। युवाओं को नौकरी की गारंटी मिलेगी। खरगे ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। हमारी पार्टी पर जुल्म किया गया है। 

देखें कांग्रेस का पूरा घोषणापत्र

ये भी पढ़ें:

AAP सांसद संजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- BJP ने किया शराब घोटाला, उसके कई बड़े नेता इसमें शामिल

दुनिया के इस देश में एक भी शख्स ईसाई धर्म को नहीं मानता! 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement