1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास कितनी है संपत्ति? अपना कोई वाहन भी नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास कितनी है संपत्ति? अपना कोई वाहन भी नहीं

 Published : Apr 30, 2024 09:11 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 02:56 pm IST

उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन भर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत लखनऊ सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।- India TV Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। Image Source : X (@RAJNATHSINGH)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते सोमवार को यूपी की लखनऊ सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। राजनाथ सिंह इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी संपत्ति भी घोषित कर दी है। खास बात ये है कि राजनाथ सिंह के पास में कोई भी वाहन नहीं है। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। आइए जानते हैं कि राजनाथ सिंह के पास कुल कितनी संपत्ति है। 

एक रिवॉल्वर और दुनाली बंदूक भी

नामांकन भरते हुए दिए गए शपथपत्र के अनुसार, राजनाथ सिंह ने बताया है कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंच के सक्रिय उपयोगकर्ता हैं तथा उनकी एक वेबसाइट भी है। राजनाथ सिंह के पास में खुद का कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनके पास एक रिवॉल्वर (खरीद मूल्य 10,000 रुपये) और एक दुनाली बंदूक (10,000 रुपये की खरीद कीमत) है। 

कितनी है चल संपत्ति?

राजनाथ सिंह ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 3.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास में 90.71 लाख रुपये की चल संपत्ति के अलावा 52.50 लाख रुपये मूल्य का 750 ग्राम सोना तथा 9.37 लाख रुपये से अधिक कीमत की 12.50 किलोग्राम चांदी है। राजनाथ के पास 75,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपये नकद हैं। 

कितना पढ़े-लिखे हैं राजनाथ?

राजनाथ सिंह के पास में अचल संपत्ति के रूप में चंदौली जिले के पांच गांवों में 1.47 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 1.87 करोड़ रुपये का घर है। उनकी पत्नी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। शपथपत्र के अनुसार, राजनाथ सिंह पर कोई देनदारी नहीं है। शिक्षा की बात करें तो राजनाथ सिंह ने साल 1971 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए सामने आया विश्व हिंदू परिषद, शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन

Lok Sabha Elections 2024: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा-'INDI अलायंस का PM उम्मीदवार कौन'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत