1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Chunav Manch: हार मान चुकीं ममता, भाजपा बंगाल में होगी पहले नंबर की पार्टी, चुनाव मंच में बोले किरण रिजिजू

Chunav Manch: हार मान चुकीं ममता, भाजपा बंगाल में होगी पहले नंबर की पार्टी, चुनाव मंच में बोले किरण रिजिजू

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Apr 24, 2024 05:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 11:48 pm IST

इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के बीच एक एमओयू साइन हुआ था।

चुनाव मंच में किरण रिजिजू।- India TV Hindi
चुनाव मंच में किरण रिजिजू। Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इंडिया टीवी ने चुनाव मंच का आयोजन किया है जिसमें देश के कई दिग्गज नेता अपने और अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे हैं। इसी क्रम में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। चुनाव मंच पर किरण रिजिजू ने 400 सीटों के आंकड़े, कांग्रेस व राहुल गांधी समेत विभिन्न मुद्दों पर सवालों का जवाब दिया है। आइए जानते कि उन्होंने क्या कुछ कहा है। 

कांग्रेस और चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के बीच एमओयू

रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस और चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के बीच एक एमओयू साइन हुआ था। इस कारण राहुल गांधी हमेशा चीन के लिए प्रेम दिखाते हैं। वह हमेशा विदेशों में पीएम मोदी का विरोध और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं। वह चीन के सबसे बड़े प्रवक्ता हैं। किरण रिजिजू ने कहा कि भाजपा की सरकार में चीन ने भारत का एक इंच जमीन भी कब्जा नहीं किया है। 1962 में ये काम हुआ था। 

ममता बनर्जी के प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा 

रिजिजू ने कहा कि तेलंगाना के अंदर में पीएम मोदी के नाम से लहर चल ही है। हम चुनावी इतिहास में भाजपा तेलंगाना में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाले हैं। रिजिजू ने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि तृणमूल कांग्रेस वापसी कर पाएगी। किरण रिजिजू ने कहा कि बंगाल में लहर है और इस बार भाजपा पहले नंबर की पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि लोगों खासकर महिलाओं में ममता बनर्जी के प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा है। पश्चिम बंगाल को लेकर किरण रिजिजू ने कहा कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। तृणमूल के लोग हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। इसलिए इस बार उन्हें सबक सिखाना होगा। 

सीएए लागू होकर रहेगा

सीएए को लेकर रिजिजू ने कहा कि सीएए लागू होकर रहेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता। ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। रिजिजू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग जो अत्याचार कर रहे हैं उसके खिलाफ जनता खड़ी हो रही है। रिजिजू ने विपक्षी नेताओ के आरोपों पर कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार करेंगे तो जेल जाएंगे।  

पीएम मोदी सभी की बातें सुनते हैं

इस सवाल पर कि क्या भाजपा सरकार में केवल दो लोगों की चलती है? रिजिजू ने कहा कि हमारी सरकार के कैबिनेट में लंबी मीटिंग चलती हैं। पीएम मोदी सभी की बातें सुनते हैं। रिजिजू ने कहा कि जिस तरह का लोकतंत्र वर्तमान भाजपा सरकार के कैबिनेट में हैं वैसे इतिहास में कभी नहीं रहा।  

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे

देश में इस वक्त मुसलमानों को आरक्षण देने को लेकर घमासान जारी है। इस मुद्दे पर पूर्व कानून मंत्री होने के नाते रिजिजू ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण हम नहीं होने देंगे। इस सवाल पर कि मजबूत विपक्ष कौन सी पार्टी है इस पर रिजिजू ने कहा कि कोई भी पार्टी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं बल्कि जनता भी इस बार 400 पार का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि चीन हमारे लिए चुनौती है लेकिन हम डरते नहीं है। 

ये भी  पढ़ें- चुनाव मंच LIVE: क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है? पंजाब के CM भगवंंत मान दे रहे जवाब

Chunav Manch: 'सावरकर को भी भारत रत्न पीएम मोदी ही देंगे', चुनाव मंच पर बोले गौरव भाटिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत