1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोलः दक्षिण भारत में बीजेपी को मिलेगी बढ़त या इंडिया गठबंधन मारेगा बाजी, यहां जानें

इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोलः दक्षिण भारत में बीजेपी को मिलेगी बढ़त या इंडिया गठबंधन मारेगा बाजी, यहां जानें

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Apr 16, 2024 02:06 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 02:31 pm IST

इंडिया टीवी-CNX ने दक्षिण भारत की जनता की राय ली। ओपिनियन पोल के अनुसार, दक्षिण भारत में बीजेपी इंडिया गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रही है।

ओपिनियन पोल- India TV Hindi
ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। दक्षिण भारत में बीजेपी सबसे ज्यादा जोर लगा रही है। दक्षिण भारत के लोग क्या सोच रहे हैं। इंडिया टीवी-CNX ने ओपिनियन पोल किया है। पोल के अनुसार, दक्षिण भारत में बीजेपी इंडिया गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रही है। 

आंध्र प्रदेश का ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी-CNX ने आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर जनता की राय ली। पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश में YSRCP 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 12 सीटों पर TDP उम्मीदवारों की जीत दिख रही है। यहां पर बीजेपी तीन सीटें जीत सकती है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी का टीडीपी के साथ गठबंधन है। यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिखाई दे रही है। जनसेना भी खाता नहीं खोलते दिख रही है।

केरल का ओपिनियन पोल

वहीं, केरल में ओपिनियन पोल के अनुसार, UDF को 11 सीटें मिल सकती हैं। जबकि केरल में LDF 6 सीट पर आगे चल रही है। केरल में बीजेपी का खाता खोलता दिख रहा है। यहां पर बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव जीत सकती है। 

तेलंगाना का ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के अनुसार, तेलंगाना में बीजेपी 6 सीट जीत सकती है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। बीआरएस दो सीटें जीत सकती है। जबकि AIMIM एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी चुनाव जीत सकते हैं। आदिलाबाद, करीमनगर सीट पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। निजामाबाद, महबूबनगर, सिकंदराबाद और नागरकुर्नूल पर बीजेपी चुनाव जीत सकती है। 

ओडिशा का ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में ओडिशा की  21 सीटों में से बीजेपी 10 सीटें जीत सकती है। जबकि सत्तारूढ़ बीजेडी 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां पर कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच कड़ा मुकाबला है। 

कर्नाटक का ओपिनियन पोल

 
इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में कर्नाटक में बीजेपी को जेडीएस के साथ गठबंधन का फायदा मिलता दिख रहा है। पोल के अनुसार, राज्य की 28 सीटों में से बीजेपी 21 और जेडीएस 2 सीटें जीतते दिख रही है। जबकि कांग्रेस को महज पांच सीटें मिलती दिख रही है। यहां पर एनडीए गठबंधन 23 तो इंडिया गठबंधन पांच सीटें जीत रहा है। 

कहां पर कौन आगे

  1. चिक्कोडी - बीजेपी 
  2. बेलगाम - बीजेपी 
  3. बागलकोट - बीजेपी 
  4. बीजापुर   - बीजेपी 
  5. गुलबर्गा - कांग्रेस 
  6. रायचूर - कांग्रेस 
  7. बीदर  - बीजेपी 
  8. कोप्पल - बीजेपी 
  9. बेल्लारी  - बीजेपी 
  10. हावेरी - बीजेपी 
  11. धारवाड़  - बीजेपी 
  12. उत्तर कन्नड़  - बीजेपी 
  13. दावणगेरे  - बीजेपी 
  14. शिमोगा  - बीजेपी 
  15. उडुपी चिकमंगलूर - बीजेपी
  16. हासन - JDS 
  17. दक्षिण कन्नड़ - बीजेपी
  18. चित्रदुर्गा  - बीजेपी 
  19. तुमकुर  - बीजेपी 
  20. मांड्या - JDS 
  21. मैसूर  - बीजेपी 
  22. चामराजनगर - कांग्रेस  
  23. बेंगलुरु ग्रामीण - कांग्रेस 
  24. बेंगलुरु उत्तर  - बीजेपी 
  25. बेंगलुरु मध्य  - बीजेपी 
  26. बेंगलुरु दक्षिण - बीजेपी 
  27. चिकबल्लापुर  - बीजेपी 
  28. कोलार - कांग्रेस

 तमिलनाडु का ओपिनियन पोल

 इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 में से डीएमके को 17, एआईएडीएमके को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी चार सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 6 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

पुद्दुचेरी का ओपिनियन पोल

ओपिनियन पोल के मुताबिक पुद्दुचेरी की एक मात्र लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत दिखाई दे रही है। यहां पर कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत