Lok Sabha Chunav 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए आज पहले चरण मतदान संपन्न हो चुका है। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली थी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे तक चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले गए हैं। इसके साथ ही 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया।

