1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी महापुरुष हैं, वो महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे', आचार्य प्रमोद ने ऐसा क्यों कहा

'राहुल गांधी महापुरुष हैं, वो महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे', आचार्य प्रमोद ने ऐसा क्यों कहा

 Written By: Subhash Kumar
 Published : May 23, 2024 08:48 am IST,  Updated : May 23, 2024 09:03 am IST

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम बहुत अच्छी तरह से बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

आचार्य प्रमोद का राहुल पर हमला। - India TV Hindi
आचार्य प्रमोद का राहुल पर हमला। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 20 मई 2024 तक चुनाव के 5 फेज के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार 400 पार सीटों का दावा कर रहा है तो वहीं, कांग्रेस और इंडी अलायंस भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी महापुरुष हैं। आइए जानते हैं कि प्रमोद कृष्णम ने ऐसी बात क्यों कही है।

राहुल गांधी महापुरुष हैं- प्रमोद कृष्णम 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम में राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि राहुल गांधी महापुरुष हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। अभी वो पहली तारीख तक और भी बहत कुछ बोलेंगे। उनपर क्या कहा जा सकता है। राहुल गांधी का बहुत बड़ा उपकार है। महात्मा गांधी ने सपना देखा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। वो काम भाजपा भी नहीं कर पाई। लेकिन वो काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

कांग्रेस सबसे कम सीटें जीतेगी- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम बहुत अच्छी तरह से बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देशभर के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी। 

25 को छठे चरण का चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर छठे चरण का मतदान 25 मई को किया जाना है। वहीं 23 मई की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। इस दौरान  बिहार, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीटों पर मतदान किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की तुलना खान मार्केट गैंग से की, दिल्ली में भाषण की बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024: ‘पाकिस्तान पस्त पड़ा तो अब सपा-कांग्रेस भारत को डराने में जुटे हैं’, बस्ती में PM मोदी के भाषण की 10 खास बातें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत