1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव 2024: आज 93 सीटों के लिए हो रही वोटिंग, पिछले 3 चुनावों में इन पर किस पार्टी का रहा दबदबा?

लोकसभा चुनाव 2024: आज 93 सीटों के लिए हो रही वोटिंग, पिछले 3 चुनावों में इन पर किस पार्टी का रहा दबदबा?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 07, 2024 09:45 am IST,  Updated : May 07, 2024 09:56 am IST

2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 93 सीटों पर बीजेपी आगे रही थी और कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था। हालात ये थे कि कांग्रेस 8 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई थी और बीजेपी ने काफी बढ़त बनाई थी।

Lok Sabha Elections 2024- India TV Hindi
आज 93 सीटों के लिए हो रही वोटिंग Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। आज देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज वोट डाला है। कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से ज्यादा है। इन 93 सीटों पर पिछले 2 चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है और वह 8 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाई है। वहीं बीजेपी ने इन सीटों पर दबदबा बनाकर रखा है।

पिछले चुनाव में क्या हुआ था?

2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 93 सीटों पर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने 2019 में 93 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं 2014 के चुनाव में 66 सीटें जीती थीं। 2009 के चुनाव में बीजेपी को 46 सीटों पर जीत मिली थी। 

वहीं कांग्रेस ने इन 93 सीटों में 2019 में 5 सीटें, 2014 में  8 सीटें और 2009 में 24 सीटें जीती थीं। साल 2019 में जेडीयू, एनसीपी और शिवसेना को 3-3 सीटें मिली थीं। 

पार्टी 2019 2014 2009
बीजेपी  71  66  46
कांग्रेस 8 24
जेडीयू   3   0 4
एनसीपी 3 4
शिवसेना 3 3 2
सपा 3 3
टीएमसी  1 2
निर्दलीय 1 2
अन्य  7 6

कई सीटों पर अकेले लड़ रहीं पार्टियां

इस बार बीजेपी गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, यूपी की 10 और छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर अकेले लड़ रही है। वहीं यूपी की 10 सीटों में से 9 पर समाजवादी पार्टी अकेले दम पर है। वहीं कांग्रेस फतेहपुर सीकरी से अकेले मैदान में है।

ये 8 सीटें चर्चा में 

इस बार 93 में से 8 सीटें काफी चर्चा में हैं। इनमें गांधीनगर, मैनपुरी, बहरामपुर, बारामती, विदिशा, गुना, राजगढ़ और बदायूं शामिल है। गांधीनगर से अमित शाह, मैनपुरी से डिंपल यादव, बहरामपुर से युसुफ पठान और अधीर रंजन, बारामती से सुप्रिया सुले, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है।

ये भी पढ़ें: 

दुनिया के 8 सबसे ऊंचे स्टैच्यूज, 2 नाम भारत से भी हैं

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी छिपे होने की संभावना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत