1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EVM पर प्रधानमंत्री की तस्वीर न देख लड़ पड़ी महिला, भावुक हुए पीएम मोदी

EVM पर प्रधानमंत्री की तस्वीर न देख लड़ पड़ी महिला, भावुक हुए पीएम मोदी

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Apr 25, 2024 08:12 pm IST,  Updated : May 27, 2024 06:32 pm IST

एक महिला मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारियों से इस कारण उलझ गई क्योंकि ईवीएम पर पीएम मोदी की तस्वीर नहीं लगी थी। अब पीएम मोदी ने इस मामले पर बयान दिया है।

Lok Sabha Elections 2024- India TV Hindi
Lok Sabha Elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल 2024 को आयोजित होगा। पहले चरण के मतदान के बाद से अनेक घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना राजस्थान से भी सामने आई है। एक महिला पोलिंग बूथ पर अधिकारियों से इसलिए लड़ने लगी कि ईवीएम पर पीएम मोदी की तस्वीर क्यों नहीं लगी है। अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के पिपराली में बूथ पर ग्रामीण महिलाओं का एक समूह वोट देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान मतदान केंद्र के अंदर से कुछ शोर शराबे की आवाज आई। पता लगा कि एक ग्रामीण महिला इसी बात पर अड़ गई की ईवीएम पर पीएम मोदी की तस्वीर क्यों नहीं है? महिला ने कहा- "इ क मायै मोदीजी री तो फोटो ही कौन्या।" बाद में महिला को समझाया गया कि फोटो और चुनाव चिह्न पीएम मोदी का नहीं बल्कि पीएम मोदी का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार का है। इसके बाद उसने मतदान किया।

भावुक हुए पीएम मोदी

पिपराली बूथ पर हुई इस घटना की खबर पीएम मोदी तक भी पहुंच गई। पीएम ने ट्वीट कर के लिखा- "माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं, संकल्प भी है इस कर्ज को उतारने का।" पीएम मोदी ने आगे ये भी कहा कि यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम इन बारीकियों पर ध्यान दें। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।

कब-कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार, लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को संपन्न हो गई है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

कब होंगे लोकसभा चुनाव?

  • पहला चरण- 19 अप्रैल 
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल 
  • तीसरा चरण- 7 मई 
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण - 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण - 1 जून
  • नतीजे- 4 जून

ये भी पढे़ें- कानपुर के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया 420 का मुकदमा, जानें पूरा मामला

Lok Sabha Elections 2024: हिमंत विश्व शर्मा के बयान को क्यों नहीं भूल पाया ‘मियां’ समुदाय? जानें लोगों ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत