प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश का दौरा किया। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 4 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। इस बीच पीएम मोदी बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर पंजया अस्पताल के सामने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद फतेहपुर में एयरपोर्ट के मैदान और दोपहर में हमीरपुर के ब्रम्हानंद इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायबरेली के प्रवास पर रहे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ बाराबंकी, बलरामपुर, अयोध्या, लखनऊ व बिहार में चुनावी प्रचार किया। बता दें कि पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा। पांचवे चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान होगा।