1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के घोषणा पत्र में थाईलैंड-न्ययॉर्क की तस्वीरें, BJP ने पूछा- भारत के लिए ही तैयार हुआ है ना?

कांग्रेस के घोषणा पत्र में थाईलैंड-न्ययॉर्क की तस्वीरें, BJP ने पूछा- भारत के लिए ही तैयार हुआ है ना?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 05, 2024 05:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 05:05 pm IST

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वाटर मैनेजमेंट पर जो फोटो छापी गई है, वो न्यूयॉर्क की बफेलो नदी की है। इसके साथ ही पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर जो फोटो है, वो थाईलैंड की है।

rahul gandhi- India TV Hindi
कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। Image Source : PTI

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने 'न्याय पत्र' नाम दिया है। अब कांग्रेस के द्वारा जारी इस घोषणा पत्र को लेकर भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। भाजपा ने इस 'न्याय पत्र' को भ्रम और झूठ का पुलिंदा बताया है। बता दें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर इस वजह से भी हल्ला बोला जा रहा है क्योंकि इसमें कई वादों के साथ दुनिया के अन्य देशों की तस्वीरें भारत की बताकर लगाई गई है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस के ऊपर हमलावर हो गई है।

पर्यावरण सेक्शन में छपी थाईलैंड की तस्वीर

इसको लेकर भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने न्याय पत्र की तस्वीर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस भूल गई कि वह भारत के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है, वह राहुल गांधी के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम नहीं बना रही है। पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर थाईलैंड की तस्वीर का उपयोग करने से और क्या पता चलता है? इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए, अगर चुनाव के तुरंत बाद राहुल गांधी एक बार फिर छुट्टी मनाने के लिए थाईलैंड चले जाएं।"

घोषणा पत्र में गलत तस्वीरों का इस्तेमाल

इससे पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी निशाना साधा और इसे भ्रम और झूठ का पुलिंदा बताया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चार पीढ़ियों तक और देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस अब दावा कर रही है कि वो चमत्कार कर देगी।

इसके साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेश की फोटो होने की बात पर उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वाटर मैनेजमेंट पर जो फोटो दी गई है, वो न्यूयॉर्क की बफेलो नदी की है। इसके साथ ही पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर जो फोटो है, वो थाईलैंड की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हकीकत और झूठ का अंतर बिल्कुल साफ है। कांग्रेस तो अब घोषणा पत्र में भी विदेश की ही फोटो लगा रही है।

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटियों का किया जिक्र, जानें डिटेल्स

एचडी देवगौड़ा परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में, 9 लोग पॉलिटिक्स में कर चुके हैं एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत