1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Loksabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस नेता को कहां से मिला टिकट

Loksabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस नेता को कहां से मिला टिकट

 Reported By: Vijai Laxmi Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Mar 08, 2024 07:17 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 08:53 pm IST

लोकसभा चुनावों के लिए कांगेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में राहुल गांधी, शशि थरूर और भूपेश बघेल समेत कुल 39 नेताओं के नामों का ऐलान किया गया है।

Loksabha Elections 2024, Loksabha Elections, Congress- India TV Hindi
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मीडिया को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने वाला होगा। इस चुनाव में युवा, किसान और महिलाएं जनविरोधी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लायेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। 

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व चली आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस यात्रा को विशाल रैली के साथ समाप्त किया जाएगा। इस समापन समारोह के लिए केसी वेणुगोपाल ने इंडिया गठबंधन के दलों को आमंत्रित किया है।

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी 

पहली सूची में कांग्रेस ने 39 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें राहुल गांधी वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। वही दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश भी बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Image Source : INDIA TVकांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
 

पहली सूची में 15 सामान्य वर्ग और 24 एससी/एसटी/ओसबीस/अल्पसंख्यकों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही 12 उम्मीवार 50 साल से कम उम्र के हैं जबकि 8 उम्मीदवार 50 से 60 साल की उम्र के हैं। वहीं 7 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 71 से 76 वर्ष है। पार्टी की पहली सूची में 6-6 सीटें छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की हैं। इसके साथ ही केरल की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। वहीं मेघालय के 2, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम से 1 और वहीं तेलंगाना की चार सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत