1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी साथ

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी साथ

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 09, 2026 03:13 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:30 pm IST

NCP SP पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ मौजूद हैं।

sharad pawar admitted to hospital- India TV Hindi
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति  से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि NCP (SCP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते शरद पवार बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं।

शरद पवार की उम्र कितनी  है?

आपको बता दें कि शरद पवार की उम्र 85 साल है और वह वर्तमान में राज्यसभा के भी सदस्य हैं। वह NCP के संस्थापक रहे हैं। हालांकि, कुछ साल पहले NCP में टूट हो गई और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता महायुति गठबंधन के साथ हो गए। इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी NCP (शरद चंद्र पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिह्न के साथ चुनाव में उतरे।

शरद पवार का स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा- रोहित पवार

एनसीपी-SP के नेता रोहित पवार ने बताया- "शरद पवार का स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा है। उनके परीक्षण वहां किए गए हैं। उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है। उन्हें वहां एक प्राइवेट कमरे में रखा गया है। उन्हें अभी वहां किसी भी सहायता की आवश्यकता नहीं है। एक बार रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि उन्हें पुणे या मुंबई में रखा जाएगा या नहीं। पवार एक प्राइवेट गाड़ी से यहां आए, और सब कुछ नॉर्मल है। मेरा अनुरोध है कि सभी पार्टी कार्यकर्ता यहां आने से बचें, क्योंकि अस्पताल में कई अन्य मरीज भी हैं। उन्हें असुविधा न हो। मैं, सुप्रिया ताई, डॉक्टर, पार्टी कार्यकर्ता और पूरे महाराष्ट्र के लोग नियमित अपडेट प्रदान करेंगे।"

बाबा को सीने में जकड़न हो गई है- सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने बताया- "बाबा को सीने में जकड़न हो गई है और उन्हें एंटीबायोटिक दवाओं के 5 दिन के कोर्स की आवश्यकता होगी। सौभाग्य से, अन्य सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य हैं। आपकी शुभकामनाओं और निरंतर समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। सभी डॉक्टर्स को तहे दिल से धन्यवाद।"

हाल ही में अजित पवार की हुई थी मौत

हाल ही में बीते 28 जनवरी को शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई थी। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, बारामती एयरपोर्ट पर उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पवार परिवार में बढ़ी नजदीकियां! शरद पवार से सलाह लेते दिखे पार्थ परिवार, क्या एनसीपी का विलय होगा?

BJP की रीतू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर, शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी बनेंगे डिप्टी मेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत