1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मल्लिकार्जुन खरगे आज मना रहे अपना जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खरगे आज मना रहे अपना जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 21, 2024 09:49 am IST,  Updated : Jul 21, 2024 10:24 am IST

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। खरगे को जन्मदिन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Mallikarjun Kharge is celebrating his birthday today PM Narendra Modi and Rahul Gandhi congratulated- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।" खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

राहुल गांधी ने खड़गे को दी बधाई

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,  भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गई। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर पर प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हमारे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत