1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया कटाक्ष, बोले- मणिपुर जाइए और हाल देखिए

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया कटाक्ष, बोले- मणिपुर जाइए और हाल देखिए

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 06, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Jan 06, 2024 12:37 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। इस मामले पर अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दर्शन भगवान की तरह होते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को मणिपुर जाने की भी सलाह दी।

Mallikarjun Kharge remark at PM Narendra Modi visit to Lakshadweep said go to Manipur and see the si- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। यहां खिंचाई गई पीएम मोदी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इसे लेकर अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं, क्या वो देश का हिस्सा नहीं है। वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखो, क्या हाल है उसका। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत बड़ा भारता जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 14 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों के 100 लोकसबा सीटों और 300 से अधिक विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

नरेंद्र मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

उन्होंने कहा कि यह पैदल यात्रा 6700 किमी की होगी। देश के बुनियादी मुद्दों पर ये यात्रा निकाली जा रही है। मणिपुर पर पीएम मोदी का घेराव करते हुए खरगे ने कहा, 'मणिपुर में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और अभी भी हो रही है। मोदी जी समुद्र में जा रहे हैं। मंदिर जा रहे हैं। हर जगह नए-नए कपड़े पहनकर वो नजर आते हैं। हर दिन भगवान के दर्शन की तरह उनका दर्शन होता है। लेकिन मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखों कि उसकी हालत क्या है।'

'क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है'

खरगे ने कहा कि हम जनजागरण के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय समस्याओं पर जो गैर जिम्मेदार ढंग से काम कर रहे हैं, मोदी जी वह ठीक नहीं है। बता दें कि पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर गए थे। लक्षद्वीप को पीएण मोदी ने 1,150 करोड़ की लागत से बन रहे परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद वो केरल के लिए रवाना हुए। बता दें कि लक्षद्वीप में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग की और लक्षद्वीप के समुद्री तटों का भी लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत