1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे का रिएक्शन, कहा- गठबंधन का दिया था न्योता

मायावती के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे का रिएक्शन, कहा- गठबंधन का दिया था न्योता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2022 06:58 pm IST,  Updated : Apr 10, 2022 06:58 pm IST

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था कि राहुल गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं। वह अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। हम पर कटाक्ष कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है।

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
Mallikarjun Kharge Image Source : PTI (FILE PHOTO)

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद अब राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वही बात दोहराई है। हालांकि रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं। वह अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। हम पर कटाक्ष कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है।''

खड़गे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ी। कांग्रेस चाहती थी कि भाजपा अपने जीत के अहंकार में आम लोगों पर, महिलाओं पर, दलितों पर जो अत्याचार करती है, उसपर किसी भी प्रकार से रोक लगे। इसी सम्बंध में कांग्रेस पार्टी से प्रियंका गांधी ने मायावती से कहा था कि आप कांग्रेस के साथ आइए और भाजपा के खिलाफ इस गठबंधन का नेतृत्व भी करिए, मुख्यमंत्री बनिए। परंतु वो ऐसा नहीं कर पाईं, चाहे जो भी कारण रहा हो।

उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने कल वही दोहराया। आज जनता महंगाई से पिस रही है। नौकरियां नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है। ऐसे में हमारे लोकतंत्र का क्या होगा? बाबा साहेब के संविधान का क्या होगा? इस लड़ाई में भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एक होना चाहिए।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत