1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Mamta Banerjee: दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, पीएम मोदी से इन मुद्दों पर करेंगी बात

Mamta Banerjee: दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी, पीएम मोदी से इन मुद्दों पर करेंगी बात

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 04, 2022 10:03 am IST,  Updated : Aug 04, 2022 01:13 pm IST

Mamta Banerjee: सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं।

Mamata Banerjee talking to leaders- India TV Hindi
Mamata Banerjee talking to leaders Image Source : PTI

Highlights

  • चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर ममता बनर्जी
  • विपक्ष के कई नेताओं से करेंगी मुलाकात
  • मौजूदा सत्र में टीएमसी सांसद सरकार की नीतियों का कर रहे विरोध

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर आज यानी बृहस्पतिवार को दिल्ली आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा वह सात अगस्त को नीति आयोग की एक बैठक में हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि संसद के मौजूदा सत्र में टीएमसी के सांसद महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और उसकी नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। 

पीएम मोदी से मुलाकात कर सकती हैं

सूत्रों के मुताबिक बनर्जी का संसद के केंद्रीय कक्ष जाने और विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती है। बनर्जी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं। 

नीति आयोग की बैठक में लेंगी हिस्सा

दरअसल, प्रधानमंत्री सात अगस्त को नीति आयोग की शासी परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद की यह बैठक नियमित तौर पर होती है। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को हुई थी। ममता बनर्जी पिछले साल इस बैठक में शामिल नहीं हुई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत