1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात जीत के बाद दिल्ली में NDA सांसदों की डिनर पार्टी, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

गुजरात जीत के बाद दिल्ली में NDA सांसदों की डिनर पार्टी, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

 Published : Dec 20, 2022 11:22 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 11:22 am IST

इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए लोक सभा और राज्य सभा के NDA के सभी सांसदों को अपनी पत्नी/पति के साथ डिनर में आने के लिए न्योता दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

गुजरात के विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के जिमखाना क्लब में आज एनडीए के सभी सांसदों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस डिनर में शामिल हो सकते हैं।  गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एनडीए के सभी सांसदों को मंगलवार को दिल्ली के जिमखाना क्लब में डिनर के लिए आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि लोक सभा और राज्य सभा के एनडीए के सभी सांसदों को अपनी पत्नी/पति के साथ डिनर में आने के लिए न्योता दिया गया है।

2024 से पहले ताकत दिखाना चाहती है बीजेपी 

दरअसल अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने में कामयाब हो चुकी भाजपा इस जीत को 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के संकेत के तौर पर प्रचारित और स्थापित करना चाहती है। शायद इसलिए गुजरात की जीत का जश्न एनडीए के सभी सांसदों के साथ मनाने के लिए इस डिनर बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया है। आपको बता दें कि पिछले बुधवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विजय का श्रेय गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को देते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की थी।

गुजरात में बीजेपी ने 156 सीटों पर किया कब्ज़ा 

बता दें कि गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 156 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 17 और आम आदमी पार्टी के खाते में पांच सीटें गईं। इसके साथ ही बची हुई 4 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत