1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैं 85 साल का हूं, मैं कहां रुक गया हूं', PM मोदी के 75 साल की उम्र में रिटायर होने के सवाल पर बोले शरद पवार

'मैं 85 साल का हूं, मैं कहां रुक गया हूं', PM मोदी के 75 साल की उम्र में रिटायर होने के सवाल पर बोले शरद पवार

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 18, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2025 03:44 pm IST

शरद पवार से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

sharad pawar pm modi- India TV Hindi
शरद पवार और पीएम मोदी। Image Source : PTI

कोल्हापुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वह खुद जब 85 वर्ष की उम्र में काम कर रहे हैं तो उनका इस बहस में पड़ने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं बनता कि क्या किसी नेता को 75 वर्ष की आयु पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए या नहीं। उनसे सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

क्या PM मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होना चाहिए?

पवार ने इस सवाल के जवाब में कहा कि "भाजपा में लोग अब कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 वर्ष की आयु के बाद नेताओं को नेपथ्य में चले जाना चाहिए।" प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्ष के होने के एक दिन बाद उम्र संबंधी बहस के बारे में पूछे जाने पर राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने कहा, "मैं कहां रुक गया हूं? मैं 85 वर्ष का हूं और मुझे टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।"

'मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे'

पवार ने कहा, “मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे बधाई दी थी और मेरे काम की सराहना की थी। राजनीति में संस्कृति और सभ्यता का पालन करना चाहिए। जब मैं 75 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी सक्रिय रहा और रुका नहीं, तो मैं मोदी जी को रुकने के लिए कैसे कह सकता हूं?”

संजय राउत ने उठाए थे सवाल

बता दें कि अप्रैल में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सवाल उठाया था कि पीएम मोदी जब सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे, तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'मोदी सितंबर में 75 के हो जाएंगे और नियमों के अनुसार, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए...। नरेंद्र मोदी ने खुद ही उनकी पार्टी में यह नियम शुरू किया था। नियम एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नेताओं ने पर लागू है।' (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल बहुत बड़ा है', जानें कांग्रेस सांसद ने क्यों की पीएम की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने भेजा खास तोहफा, यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत