1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. टिकट कटने के बाद अब BJP छोड़ेंगे रामेश्वर तेली? केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब

टिकट कटने के बाद अब BJP छोड़ेंगे रामेश्वर तेली? केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब

 Published : Mar 12, 2024 08:45 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 08:45 am IST

2014 से लगातार रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें साल 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इस बार सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

rameshwar teli- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रामेश्वर तेली Image Source : FACEBOOK- RAMESWAR TELI

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने जोर देकर कहा कि बीजेपी ने उन्हें इस चुनाव में टिकट नहीं दिया, लेकिन वो पार्टी के इस कदम से बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने से संबंधित खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया, "मैं बीजेपी नहीं छोंड़ रहा हूं। ऐसा कुछ भी होने की संभावना नहीं है।"

तेली ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "मैं बीजेपी का कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हूं। पार्टी अगर मेरी जगह डिब्रूगढ़ से किसी और को चुनावी मैदान में उतार रही है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।"

सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि 2014 से लगातार रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें साल 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। इस बार सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में वो इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्होंन जीत दर्ज की थी, जिसके बाद वो सांसद बने थे। हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में सोनेवाल को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। इसके 2 साल बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

संगठन में मिलेगी बड़ी भूमिका?

इस बीच, तेली ने कहा कि उनकी इस बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से बात हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा, "मेरी इस बारे में मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे संगठन में कोई बड़ी भूमिका दी जा सकती है।"

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत