Parliament Winter Session LIVE Updates: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब आज भी राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने जगदीप धनखड़ पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव को लेकर कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसके बाद राज्यसभा के चेयरमैन ने भी पलटवार किया है..जयपुर में जगदीप धनखड़ ने कहा कि कुछ ताकते देश की तरक्की को पचा नहीं पा रही हैं। धनखड़ ने नाम लिए बिना इशारों में विपक्ष पर आरोप लगाया कि देश को खंडित करने का, देश की संस्थाओं को अपमानित करने की साज़िश हो रही है। बुधवार को कांग्रेस बोलने का मौका चाहती थी लेकिन पहले जेपी नड्डा और फिर किरन रिजिजू के बोलने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
लोकसभा में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर भारी शोरगुल और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में निशिकांत दुबे ने भी जॉर्ज सोरेस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 के बीच सोरोस भारत आया था। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी और सोरेस का रिश्ता क्या है?
जेपी नड्डा ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरेस के बीच क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद की परंपराओं पर भरोसा नहीं है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे।
राज्यसभा में आज भी जबरदस्त हंगामा हो रहा है
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता है...दुर्भाग्य है कि विपक्ष के अन्य दल बगैर किसी चीज का विश्लेषण किए कांग्रेस की भाषा बोलने लगते हैं। मुझे लगता है कि विपक्ष नेतृत्व विहीन है..."
अडानी मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
दिल्ली: RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष मिलकर संसद को चलाते हैं...हमें प्रतिदिन यहां प्रतिरोध करना पड़ता है क्योंकि सरकार हठधर्मिता नहीं त्याग रही है और हम हठधर्मिता का प्रतिरोध नहीं त्याग रहे हैं..."
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...शून्यकाल एक सांसद का अधिकार है और 4 दिन से लगातार मुझे शून्यकाल मिल रहा है लेकिन विपक्ष मुझे बोलने की इजाजत नहीं दे रहा है। शायद आज मैं बोलूंगा…"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसद भवन परिसर के बाहर सोनिया गांधी और जार्ज सोरेस की तस्वीर वाले पोस्टर को लहराते हुए नजर आए।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं।
राज्यसभा में आज भी पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हो सकता है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने राज्यसभा सभापति को जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है। वहीं बीजेपी सोनिया गांधी और सोरेस के बीच कनेक्शन के मुद्दे को उठा रही है।
संपादक की पसंद