1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी, समृद्धि की कामना की

पीएम मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी, समृद्धि की कामना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 09:33 am IST,  Updated : Mar 22, 2022 11:03 am IST

पीएम मोदी ने कहा-'मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।"

Narendra Modi, PM, India- India TV Hindi
Narendra Modi, PM, India Image Source : PTI

Highlights

  • वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से बिहार अलग हुआ था
  • यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे-पीएम मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि बिहार विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत