1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता, अमित शाह, राजनाथ, गडकरी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता, अमित शाह, राजनाथ, गडकरी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2022 08:05 am IST,  Updated : Dec 30, 2022 10:39 am IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

मां हीराबेन के साथ पीएम मोदी- India TV Hindi
मां हीराबेन के साथ पीएम मोदी Image Source : इंडिया टीवी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

अमित शाह ने जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है। हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी व उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा-प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति!

ईश्वर दु:ख की घड़ी में परिवार को संबल दे-गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा- 'अंत्यत सरल और ममता मय उनकी छवि हमेशा स्मरण में रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और नरेंद्रभाई और मोदी परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल दे। ॐ शांति।'

मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय-योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया, उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति!'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत