1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM Modi: पीएम मोदी ने की RCP सिंह और नकवी की तारीफ, दोनों नेताओं की थी आखिरी कैबिनेट बैठक

PM Modi: पीएम मोदी ने की RCP सिंह और नकवी की तारीफ, दोनों नेताओं की थी आखिरी कैबिनेट बैठक

 Reported By: PTI Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 06, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 03:52 pm IST

आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) और आरसीपी सिंह (RCP Singh) की आखिरी बैठक थी। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता आज पीएम मोदी (PM Modi) को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Union Ministers RCP Singh and Mukhtar Abbas Naqvi - India TV Hindi
Union Ministers RCP Singh and Mukhtar Abbas Naqvi  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
  • बैठक के दौरान नकवी और आरसीपी सिंह को सराहा
  • दोनों नेताओं के लिए थी आखिरी मंत्रिमंडल की बैठक

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश और लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) और राम चंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) के योगदान की सराहना की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दोनों नेताओं के लिए आखिरी थी। बता दें कि दोनों नेताओं का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। 

आज प्रधानमंत्री को सौंप सकते हैं इस्तीफा

आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) और आरसीपी सिंह (RCP Singh) की आखिरी बैठक थी। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता आज पीएम मोदी (PM Modi) को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। गौरतलब है कि नकवी को भाजपा (BJP) ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से भी उम्मीदवार नहीं बनाया था। वहीं आरसीपी सिंह (RCP Singh) जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें भी जदयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की।

आरसीपी सिंह की BJP में शामिल होने की थी अटकलें

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने जद(यू) नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) के भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री और NDA के सहयोगी के तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह का स्वागत किया। वह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे। पार्टी के कोटे से मंत्री होने के बावजूद JDU के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत