1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असंख्य रामभक्तों के 5 सदियों के संघर्ष को PM मोदी ने किया याद, जानें राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर क्या कहा?

असंख्य रामभक्तों के 5 सदियों के संघर्ष को PM मोदी ने किया याद, जानें राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर क्या कहा?

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 31, 2025 02:02 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 02:04 pm IST

अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने असंख्य रामभक्तों के 5 सदियों के संघर्ष को याद किया। जानें इस मौके पर पीएम मोदी ने सिलसिलेवार पोस्ट करके क्या कहा।

pm modi ram temple- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पलों को याद किया। Image Source : @NARENDRAMODI/X

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए संदेश लिखा है, जिसमें 5 सदियों के संघर्ष की गूंज है। उनके पोस्ट में उस भारत की तस्वीर भी झलकती है, जहां संस्कार, आस्था और आत्मनिर्भरता एक-दूसरे से जुड़ते नजर आते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने ये भी कामना की कि हर भारतवासी के दिल में समर्पण और करुणा की भावना बढ़े।

भगवान श्रीराम को PM मोदी ने किया नमन

पीएम मोदी ने पोस्ट किया, 'अयोध्या जी की पावन धरा पर आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये वर्षगांठ हमारी आस्था और संस्कारों का एक दिव्य उत्सव है। इस पावन-पुनीत अवसर पर देश-विदेश के सभी रामभक्तों की ओर से प्रभु श्री राम के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन और वंदन! समस्त देशवासियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।'

असंख्य रामभक्तों का सपना हुआ साकार

अपने अगले पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'भगवान श्री राम की असीम कृपा और आशीर्वाद से असंख्य रामभक्तों का पांच सदियों का संकल्प साकार हुआ है। आज रामलला अपने भव्य धाम में पुन: विराजित हैं और इस वर्ष अयोध्या की धर्म ध्वजा, रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी की साक्षी बन रही है। ये मेरा सौभाग्य है कि पिछले महीने मुझे इस ध्वजा की पुण्य स्थापना का सुअवसर मिला।'

हर देशवासी के दिल में हो सेवा की भावना

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, 'मेरी कामना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और प्रगाढ़ करे, जो समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी बने। जय सियाराम!'

कब हुई थी प्राण प्रतिष्ठा?

गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 2 साल पहले 22 जनवरी 2024 को संपन्न हुई थी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए थे, और उसी दिन रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजित हुए थे।

ये भी पढ़ें- 

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं, दुर्घटना में 70 लोग घायल

बजट 2026-27 की तैयारी शुरू, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक; मिशन 2047 पर हुई चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत