हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई हैं जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।
हादसे में बस के परखच्चे उड़े
यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में यह बस “जीत कोच” सड़क से नीचे खाई में लुढ़की है। हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और मृतकों-घायलों को बस से निकाला।
ड्राइवर ने बस पर से खोया कंट्रोल
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को संदेह है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इस वजह से सड़क से फिसलकर वह खाई में जा गिरी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को बचाव कार्य में मदद करते और बस के मलबे से घायलों को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
CM सुखविंदर सिंह ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया। एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करें और घायलों की सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करें।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
सिरमौर के SP निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा, "सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें-
व्यापार मेला जा रहे युवक को कार ने उड़ाया, CCTV में कैद हादसा, देखिए 13 सेकंड का खौफनाक मंजर