1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सीधा मौत के मुंह से वापसी! घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे लोग, हैरान कर देगा CCTV फुटेज

सीधा मौत के मुंह से वापसी! घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे लोग, हैरान कर देगा CCTV फुटेज

 Published : Jan 08, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 07:10 pm IST

कुछ लोग धूप सेंकने के लिए घर के बाहर बैठे थे तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी ओर आता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोग गिरते-पड़ते वहां से भागे जिससे उनकी जान बच सकी।

tractor entered house- India TV Hindi
घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के नवादा जिले के सिरदला बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। सिरदला–हिसुआ मुख्य मार्ग पर तहसील कचहरी के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क से उतरकर सीधे एक घर में जा घुसा। इस दौरान सड़क किनारे ठंड से राहत लेने के लिए बैठे स्थानीय चिकित्सक, कंपाउंडर सहित कई राहगीर बाल-बाल बचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।

अचानक घर की ओर मुड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर

पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर कितनी तेज रफ्तार में था और किस तरह अचानक घर की ओर मुड़ गया। कुछ लोग धूप सेंकने के लिए बाहर बैठे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी ओर आता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोग गिरते-पड़ते वहां से भागे जिससे उनकी जान बच सकी।

घटना का वीडियो आया सामने-

नशे में था ट्रैक्टर चालक

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था। 112 पुलिस टीम के विनोद प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लेकर सिरदला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

(रिपोर्ट- शैलेश कुमार सिंह)

यह भी पढ़ें-

एक्सीडेंट के दर्द से परेशान मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग; मचा हड़कंप

ओडिशा के पुरी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, रेत से फिसलने के बाद स्कूटी बस से टक्कराई; दो महिलाओं की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।