1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामलीला मैदान में बोलीं प्रियंका गांधी- रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सिर्फ सत्य

रामलीला मैदान में बोलीं प्रियंका गांधी- रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सिर्फ सत्य

 Reported By: Vijai Laxmi,,  Bhaskar Mishra, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 31, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 04:12 pm IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडी गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने कहा कि भगवान राम जब लड़े तो उनके पास संसाधन नहीं थे, रथ भी नही था, रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सत्य था।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Image Source : ANI

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज एक मेगा रैली की है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव आयोग को सबको समान अवसर देना चाहिए। ईडी और इनकम टैक्स की बलपूर्वक कर्रवाई को चुनाव आयोग को रोकना चाइए। प्रियंका गाधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की रिहाई की जाए। प्रियंका ने कहा कि सत्ता सदैव नहीं रहती, सत्ता आती है और जाती है। तब अहंकार टूटता है।

प्रियंका ने याद दिलाया भगवान राम का संदेश

रामलीला मैदान में महारैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि वे (बीजेपी) भ्रम में फंसे हुए हैं। मैं उन्हें एक हजार साल पुरानी कहानी और उसका संदेश याद दिलाना चाहती हूं। जब भगवान राम सत्य के लिए युद्ध कर रहे थे तो उनके पास न तो शक्ति थी और न ही संसाधन, यहां तक कि उनके पास रथ भी नहीं था। रावण के पास रथ, साधन, सेना और सोना था। भगवान राम में सत्य, आशा, विश्वास, धैर्य और साहस था..." रामलीला मैदान में प्रियंका ने कहा, "दिल्ली वाले जानते हैं कि यह सुप्रसिद्ध मैदान है यहं मैं बचपन से आती हूं। तब रावण दहन देखने आती थी। आज जो सत्ता में है वो अपने आपको राम भक्त कहते हैं। मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं, वो दिखावे में उलझ गए। इसलिए बताना चाहती हूं इस गाथा के बारे में... भगवान राम जब लड़े तो उनके पास संसाधन नहीं थे, रथ भी नही था, रावण के पास सब था लेकिन भगवान राम के पास सत्य था।" 

"सोरेन और केजरीवाल की हो तत्काल रिहाई"

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री जी को बताना चाहती हूं कि सत्ता सदा नहीं रहती। भगवान राम का यही संदेश था। इतना ही नहीं प्रियंका ने ये भी बताया कि इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के अपनी मांगे भी रखीं। ये मांगे इस प्रकार हैं- 

  • भारत के चुनाव आयोग को चुनाव में समान अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए।
  • चुनाव आयोग को एजेंसियों की कार्रवाई रोकनी चाहिए।
  • अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को रिहा करना चाहिए।
  • चुनावी बॉन्ड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक SIT बनाकर जांच हो।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत