1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए मांगा समय, विधायकों संग करेंगे मुलाकात

भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए मांगा समय, विधायकों संग करेंगे मुलाकात

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 25, 2026 03:35 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 03:43 pm IST

आम आदमी पार्टी में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का समय मांगा है। वह पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं।

भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय।- India TV Hindi
भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय। Image Source : PTI/FILE

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि पंजाब के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल (Recall) करने संबंधी अपना पक्ष भी भगवंत मान रखेंगे। बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा सहित कुल सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इनमें से तीन सांसदों ने कल ही भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली थी। 

सातों सांसदों के अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी AAP

वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी राज्यसभा सभापति को पत्र लिखेगी और उन सात सांसदों को सदन से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी, जिन्होंने एक दिन पहले पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। संजय सिंह ने कहा, ''दल-बदल विरोधी कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार का विभाजन या गुटबंदी नहीं हो सकती। इसे कोई कानूनी मान्यता नहीं मिलती, भले ही दो-तिहाई बहुमत हो।'' उन्होंने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची और दल-बदल विरोधी कानून दोनों ही राज्यसभा या लोकसभा में किसी भी प्रकार के विभाजन, अलग गुट या धड़े को मान्यता नहीं देते, चाहे दो-तिहाई बहुमत ही क्यों न हो। 

संजय सिंह ने फैसले को बताया असंवैधानिक और गैरकानूनी

संजय सिंह ने सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के फैसले को पूरी तरह ''असंवैधानिक'' और ''गैरकानूनी'' बताया। उन्होंने कहा, ''मैं उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति को इन सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं।'' आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने की शुक्रवार को घोषणा की थी। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में राघव चड्ढा ने कहा था कि 'आप' के दस में से सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में विलय के लिए तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें-

'आगे आगे देखिए होता है क्या', AAP के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत