1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल देंगे पंजाब विधायकों को ‘गुरु मंत्र’,भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

अरविंद केजरीवाल देंगे पंजाब विधायकों को ‘गुरु मंत्र’,भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

 Published : Mar 20, 2022 10:35 am IST,  Updated : Mar 20, 2022 10:42 am IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में चुने गए आम आदमी पार्टी के विधायकों से चर्चा करेंगे। वर्चुअल माध्यम से केजरीवाल इस मीटिंग में विधायको के साथ जुड़ेंगे। मीटिंग में कई अहम मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे

Arvind kejriwal and Bhagwant Mann- India TV Hindi
Arvind kejriwal and Bhagwant Mann Image Source : PTI

पंजाब : विधानसभा चुनाव में सरकार गठन करने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में एक अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में चुने हुए सभी विधायक,मंत्री और सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। मोगाली में होने वाली इस मीटिंग का हिस्सा दिल्ली के सीएम और आम के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल वर्चुअल माध्यम से अपने इस विधायकों को संबोधित करेंगे 

केजरीवाल देंगे ‘गुरु मंत्

दिल्ली जैसा करिशमा AAP पंजाब में भी दिखाने में कामयाब हुई है। अब बड़ी जिम्मेदारी सीएम भगवंत मान और आप विधायकों के कंधों पर है। आने वाले दिनों में सरकार को कैसे काम करना है, विधायकों की क्या जिम्मेदारी है, जनता के किन मुद्दों को गंभीरता से लेना है ऐसे तमाम विषयों पर सीएम अरविंद केजरीवाल विधायकों से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार और जनता के बीच कैसे तालमेल बरकार रहे इसका भी मूल मंत्र वो देते हुए नजर आ सकते है। 

सीएम भगवंत मान ने अपनी नई टीम का चयन कर लिया है। 10 कैबिनेट मंत्रियों के साथ अब नई सरकार का कामकाज शुरु हो गया है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत