1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को मिला खास गिफ्ट, रायबरेली में एक परिवार ने दिया दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, Video

राहुल गांधी को मिला खास गिफ्ट, रायबरेली में एक परिवार ने दिया दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, Video

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 21, 2026 10:02 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 11:01 am IST

रायबरेली की यात्रा पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को खास गिफ्ट मिला। रायबरेली में एक परिवार ने राहुल गांधी को उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा है।

rahul gandhi grandfather Feroze Gandhi's driving license - India TV Hindi
राहुल गांधी को रायबरेली में मिला तोहफा। Image Source : PTI/REPORTER

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। राहुल गांधी को जिले में एक खास गिफ्ट भी मिला है जिसे देखकर वह भावुक हो गए। एक कार्यक्रम के दौरान रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी को यहां के एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। बताया जा रहा है कि यह परिवार इस नायाब निशानी को सहेज कर रखे था और आज जब उन्होंने इसे राहुल गांधी को सौंपा तो वह भी भावुक हो गए। राहुल ने तुरंत उसकी फोटो खींचकर मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के जरिये भेज दिया।

भावुक नजर आये राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से यहाँ आईटीआई के पास स्थित राजीव गाँधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमिअर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उसी दौरान एक परिवार ने मंच पर पहुंच कर उनके खानादान की यह विरासत उन्हें सौंपी। इस दौरान राहुल गांधी काफी भावुक नजर आये और काफ़ी देर तक लाइसेंस को उलट पलट कर देखते रहे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।

Feroze gandhi driving licence
Image Source : REPORTERफिरोज गांधी का लाइसेंस।

राहुल गांधी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

राहुल गांधी ने जिले में राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान राहुल गांधी जी ने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों और उनके खिलाड़ियों से भी मुलाक़ात की।

मनरेगा चौपाल में जनसभा

इसके अलावा राहुल गांधी ने जिले में 'मनरेगा चौपाल' में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं- गरीब मजदूरों का स्वाभिमान है, उनके रोजगार का अधिकार है। हम इसे किसी भी कीमत पर तबाह नहीं होने देंगे। (रिपोर्ट: कान्हा सरकार)

ये भी पढ़ें- नोएडा में इंजीनियर की डूबकर मौत पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'कोई जवाबदेही नहीं है'

'सत्ता का केंद्रीकरण कर रहे बीजेपी और RSS', राहुल गांधी ने साधा निशाना, जानिए और क्या बोले?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत