1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- 'वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था'

राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- 'वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 17, 2026 05:53 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 10:51 pm IST

क्यों भड़क गईं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कंगना ने कहा है कि राहुल गांधी बचपन के Traumas से गुजर रहे हैं, उनका भाषण सुनना Headache था।

rahul gandhi kangana ranaut- India TV Hindi
राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रनौत। Image Source : PTI

महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में घमासान जारी है। सरकार महिला आरक्षण को लेकर फुल एग्रेसिव है तो विपक्ष भी पैर पीछे खींचने को रत्ती भर भी तैयार नहीं है। राहुल ने तो इस बिल को महिला आरक्षण बिल मानने से ही इनकार कर दिया। राहुल ने कहा कि सारा मामला डिलिमिटेशन का है। ओबीसी, एससी, एसटी से उनके अधिकार छीनने की तैयारी है। राहुल ने इस मुद्दे पर पहले तो पूरी गंभीरता दिखाई लेकिन थोड़ी ही देर में वो लाइट मोड में आ गए। उन्होंने लोकसभा में मैजिशियन की कहानी सुनाने लगे। इस कारण सदन में काफी हंगामा भी हुआ। अब राहुल के भाषण को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है।

क्या बोलीं कंगना रनौत?

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्हें सुनना बहुत सिरदर्द (Headache) था। वह अपने बचपन के Traumas से गुजर रहे हैं। ये एक परेशानी थी। उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे लो। दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है। उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है।"

चिराग पासवान ने भी किया हमला

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी राहुल गांधी के भाषण पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा- "आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई है। पूरा भाषण आपका भूमिका में चला गया, आपका पूरा भाषण उदाहरण देने में निकल गया। हद तो तब हो गई जब आप ऐसे शब्दों के उद्धरण के साथ प्रधानमंत्री को जोड़कर बताने लगते हैं। आपको नीतिगत विरोध करना चाहिए, आपको अपने सुझाव पेश करने चाहिए। कहीं न कहीं, उन्होंने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया। मैं उनके भाषण से बहुत निराश हूं। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन अगर विपक्ष खुद को हंसी का पात्र बनाना चाहता है, अगर वे सिर्फ कॉमेडी भाषण देना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करना चाहिए। अगर आप फिर से किसी दूसरे विषय के कारण इस बिल में देरी करते हैं तो देश की एक बड़ी आबादी आपको माफ नहीं करेगी..."

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर के जादूगर पकड़े गए हैं...', लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

'घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी का स्मरण करते हुए अंतरात्मा को सुनिए', PM मोदी ने महिला आरक्षण पर सांसदों से की अपील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत