1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, राजीव बिंदल बने हिमाचल के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे सिद्धार्थन

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, राजीव बिंदल बने हिमाचल के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री होंगे सिद्धार्थन

 Published : Apr 23, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 06:10 pm IST

हाल ही में सुरेश कश्यप ने हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली था। भाजपा की विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

rajiv bindal- India TV Hindi
डॉ. राजीव बिंदल Image Source : TWITTER- @BJP4HIMACHAL

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हिमाचल प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए डॉ. राजीव बिंदल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही भाजपा आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन में दूसरे सबसे ताकतवर माने जाने वाले प्रदेश संगठन महासचिव को भी बदल दिया है। पार्टी ने सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।

इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बता दें कि इससे पहले भी डॉ. राजीव बिंदल राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है। हाल ही में सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली था। भाजपा की विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत