Rajya Sabha Numbers: राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव के बाद उच्च सदन का गणित काफी हद तक BJP की लीडरशिप वाले NDA गठबंधन के पक्ष में होता नजर आ रहा है। झारखंड के राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत के बाद NDA का आंकड़ा 153 तक पहुंच गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाईक और कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद 4 और सीटें खाली हो गई हैं। इन पर चुनाव के बाद NDA बढ़कर 157 तक पहुंच सकता है क्योंकि पश्चिम बंगाल में आंकड़े BJP के पक्ष में हैं।
संविधान संशोधन के लिए NDA को चाहिए 164 सांसद
जान लें कि संविधान संशोधन के लिए NDA को राज्यसभा में 164 सांसदों के वोटों के समर्थन की जरूरत है जो उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा है। पश्चिम बंगाल में 4 राज्यसभा सीटें जीतने के बाद NDA 157 तक पहुंच सकता है। इसके बाद NDA दो-तिहाई बहुमत से बस 7 सीटें कम रह जाएगा।
NDA के पास अभी इन 153 सांसदों का है समर्थन
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| BJP | 115 |
| TDP | 04 |
| JDU | 04 |
| AIADMK | 04 |
| NCP | 04 |
| Shiv Sena | 02 |
| AGP | 01 |
| RLM | 01 |
| PMK | 01 |
| RPI (A) | 01 |
| JSP | 01 |
| NPP | 01 |
| RLD | 01 |
| Nominated | 07 |
| Independents | 03 |
| UPPL | 02 (1 सदस्य का बाहरी समर्थन) |
| ZPM | 01 (बाहरी समर्थन) |
YSRCP के सांसदों का साथ मिले तो 161 तक पहुंचेगा NDA
साथ ही, जैसे परिसीमन विधेयक पर NDA को YSRCP का साथ मिला था, अगर वैसे ही आगे भी NDA को YSRCP के 4 सांसदों का सपोर्ट मिलता है तो उसका आंकड़ा 161 तक पहुंच सकता है जो दो-तिहाई बहुमत 164 से सिर्फ 3 कम है। दो-तिहाई बहुमत से NDA का आंकड़ा अभी भी 3 कम रहेगा।
INDIA अलायंस के साथ अभी 63 सांसद
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| Congress | 30 |
| TMC | 09 |
| SP | 04 |
| CPM | 03 |
| JMM | 03 |
| JKNC | 03 |
| RJD | 03 |
| CPI | 02 |
| IUML | 02 |
| KCM | 01 |
| NCP-SP | 01 |
| Shiv Sena (UBT) | 01 |
| Independent | 01 |
26 सांसद जो NDA और INDIA गठबंधन से हैं अलग
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| DMK | 08 |
| BJD | 05 |
| YSRCP | 04 |
| AAP | 03 |
| BRS | 03 |
| BSP | 01 |
| MNM | 01 |
| DMDK | 01 |
164 के जादुई आंकड़े तक कैसे पहुंच सकता है NDA?
ऐसे में अगर BJP, INDIA अलायंस या अन्य पार्टियों के 3 और सांसदों को साथ देने के लिए मना लेती है या राज्यसभा में बिल पर वोटिंग के वक्त कुछ सांसद वॉकआउट कर देते हैं तो सरकार संविधान संशोधन का बिल पास करा सकती है।
ये भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका!