1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सबसे अमीर सांसद TDP के चंद्रशेखर पेम्मासानी बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

सबसे अमीर सांसद TDP के चंद्रशेखर पेम्मासानी बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 09, 2024 11:11 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 01:04 pm IST

डॉक्टर से राजनेता बने टीडीपी के पेम्मासानी चंद्रशेखर आज मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। देश के सबसे अमीर सांसद पेम्मासानी चंद्रशेखर ने गुंटूर से जीत हासिल की है। जानते हैं कितनी है उनकी संपत्ति ?

TDP MP Pemmasani Chandrasekhar- India TV Hindi
टीडीपी सांसद पेम्मासानी चंद्रशेखर Image Source : FILE PHOTO

आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के उम्मीदवार पेम्मासानी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है और आज वह मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें मंत्री पद के लिए फोन आ चुका है। एनआरआई डॉक्टर से सांसद बने पेम्मासानी देश के सबसे अमीर सांसद हैं उनके पास 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की पारिवारिक संपत्ति है। देश में सबसे अमीर उम्मीदवार चंद्रशेखर 'यूवर्ल्ड' के संस्थापक और सीईओ भी हैं। डॉक्टर चंद्रशेखर का परिवार गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम का रहने वाला है। उनके पिता बाद में नरसरावपेट चले गए जहां वे एक होटल चलाते थे।

डॉक्टर से राजनेता बने चंद्रशेखर

 

गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम गांव के रहने वाले चंद्रशेखर ने 1999 में हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। बाद में वह अमेरिका चले गए और अपना पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। 48 वर्षीय चंद्रशेखर ने अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के डेनविले में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से आंतरिक चिकित्सा में एम.डी. किया है। उन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में एक संकाय के रूप में कार्य किया और एक डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस की।

पेम्मासानी चंद्र शेखर ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक वह अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 864948 वोट हासिल किए। जीत का पेम्मासानी के सामने चुनाव हारने वाले YSRCP के किलारी वेंकट रोसैय्या को 520253 वोट मिले हैं।

टीडीपी चीफ नायडू भी हैं काफी अमीर

बता दें कि इस बार के लोकसभा में कई अमीर उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा इसमें से कई सांसद टीडीपी से हैं। चित्तूर जिले के कुप्पम विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की भी पारिवारिक संपत्ति 931.83 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति में उनकी पत्नी भुवनेश्वरी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 895.47 करोड़ है। चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश की  संपत्ति 542 करोड़ रुपये है। पांच साल में उनकी संपत्ति 45 फीसदी बढ़ गई है। 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत